- सीता माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर रोपे पौधे
- बीते साढ़े चार वर्षों में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
पौड़ी गढ़वाल। गढ़वाल भ्रमण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लोकपर्व हरेला की शुरूआत पौड़ी के कोट ब्लॉक के सितोन्स्यूं पट्टी स्थित फलस्वाड़ी गांव से की। उन्होंने प्रसिद्ध सीता माता की समाधि स्थल के समीप निर्मित सीता माता मंदिर में पूजा अर्चना से की। मां सीता का आशीर्वाद लिया और सभी की खुशहाली की मंगल कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में पीपल और बरगद के पौधे रोपे। त्रिवेंद्र ने पौड़ी सर्किट हाउस में बैठक में कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। पिछले साढ़े चार साल में सरकार द्वारा किए गये जनहित के कार्यों को जनता तक ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं का सम्मान और महत्व दिया जाता है। साथ ही उनसे हरेला पर्व पर प्रत्येक व्यक्ति से पीपल और बट की पौध लगाने का आह्वान किया। पर्व हमारे परिवारों को जोड़ने का करते हैं। इस मौके पर पौड़ी विधायक मुकेश कोली, जिलाध्यक्ष सम्पत सिंह रावत, कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री शमशेर सत्याल, पूर्व राज्य मंत्री बृजभूषण गैरोला, रिपुदमन सिंह रावत, पृथ्वी राज चैहान, विनोद रावत, पौडी जिला पंचायत अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम आदि मौजूद रहे।
इसके बाद पूर्व सीएम ने बार एसोसिएशन के चैंबर्स भवन का लोकार्पण किया। इस के पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मेहरबान सिंह भंडारी मौजूद रहे।