Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / वैक्सीन की तीसरी डोज के लिए जारी हुई ये नई गाइडलाइन

वैक्सीन की तीसरी डोज के लिए जारी हुई ये नई गाइडलाइन

  • प्रिकॉशन डोज लेने के लिए 60+ को किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं, लेकिन डॉक्टर की सलाह जरूरी

नई दिल्ली। देशभर में 10 जनवरी से को-मॉर्बिडिटी वाले 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को प्रिकॉशन डोज लगेगी। इस संबंध में आज मंगलवार कोस्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐलान किया है कि डोज लेने के लिए डॉक्टर का सर्टिफिकेट नहीं दिखाना होगा।
हालांकि मंत्रालय ने यह कहा है कि ऐसे लोगों को डोज लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। गंभीर बीमारियों को को-मॉर्बिडिटी कहते हैं।मंत्रालय ने यह भी बताया कि 3 जनवरी से 15-18 साल के बच्चों को लगने वाले डोज के लिए ऑनलाइन और ऑन-साइट दोनों तरह से अपॉइंटमेंट बुक किए जा सकेंगे। वैक्सीन उपलब्ध होने पर ही ऑन-साइट अपॉइंटमेंट मिलेगा।
उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में अगले साल चुनाव करवाने की संभावना धीरे-धीरे साफ होती दिख रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, वहां ड्यूटी में तैनात चुनाव कर्मियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर्स की कैटेगरी में शामिल किया जाएगा।
नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के सीईओ और कोविन चीफ डॉ. आरएस शर्मा ने बताया कि कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन की तीसरी प्रिकॉशन डोज के लिए वही लोग अप्लाई कर सकेंगे, जिन्हें कोरोना की दूसरी डोज लगे हुए 9 महीने बीत चुके हैं और जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। हालांकि डॉ. शर्मा ने इसे बूस्टर डोज कहने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि तीसरे डोज को बूस्टर की जगह प्रिकॉशन डोज कहना ही बेहतर होगा।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply