अजब-गजबः पिता से लूडो में हारी बेटी ने कोर्ट का द्वार खटखटाया
team HNI
September 28, 2020
चर्चा में, राष्ट्रीय
123 Views
चिटिंग कर जीतने का लगाया आरोप
भोपाल। एक बेटी ने अपने बाप को इसलिए कोर्ट में घसीटा, क्योंकि उसके पिता ने उसको लूडो में मात दे थी। बेटी का यह कारनामा अब खबरों की सुर्खियां बन गया। हारने के बाद बेटी शिकायत लेकर सीधे अदालत चले गई। यह मामला मध्य प्रदेश का है। जानकारी के अनुसार, 24 साल की एक युवती ने लूडो खेल को लेकर अपने पिता के खिलाफ भोपाल फैमिली कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। युवती का आरोप है कि उसके पिता ने लूडो के खेल में उसके साथ चीटिंग की है। इस मामले में कोर्ट की काउंसलर सरिता ने कहा कि युवती ने कहा कि उसने अपने पिता पर भरोसा किया और उनसे धोखा देने की उम्मीद नहीं की।
युवती ने यह भी दलील दी है कि पिता लूडो गेम में मुझे खुश करने के लिए हार भी तो सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके विपरीत उन्होंने जीतने के लिए चीटिंग की, जिससे उसके दिल को बेहद ठेस पहुंची और अब पिता के लिए सारा समान खत्म हो चुका है। हालांकि काउंसलिंग के तमाम राउंड गुजरने के बाद युवती अब पाजिटिव फील कर रही है।
2020-09-28