Tuesday , June 16 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / दून : डीएवी पीजी कॉलेज में सात दिन के लिए लगा ताला!

दून : डीएवी पीजी कॉलेज में सात दिन के लिए लगा ताला!

  • कॉमर्स विभाग के एक शिक्षक पॉजिटिव पाये जाने से उनके संपर्क में आये सभी स्टाफ की होगी जांच  

देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज में कॉमर्स विभाग के एक शिक्षक की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव आ गई। उन्होंने इस संबंध में प्राचार्य को अवगत कराया। इसके बाद कॉलेज को सात दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने उनके संपर्क में आए सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को कोविड टेस्ट कराने को कहा है। वहीं कॉलेज की कोविड एडवाइजरी कमेटी ने कॉलेज को सात से 14 दिन के लिए बंद करने की सिफारिश की। इसके बाद प्राचार्य ने उच्च शिक्षा निदेशक से वार्ता की। वार्ता के बाद तय किया गया कि सुरक्षा के मद्देनजर डीएवी कॉलेज 28 अगस्त से तीन सितंबर तक बंद रहेगा। कॉलेज में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply