Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून: दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पड़ताल में जुटी पुलिस

देहरादून: दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पड़ताल में जुटी पुलिस

देहरादून। राजधानी दून से बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ मोती बाजार में स्थित टमाटर वाली गली में एक दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पड़ा मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मदन के रूप में हुई है, जो कोटि कानासर का रहने वाला था और देहरादून के एक होटल में काम करता था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक के गले में एक रूमाल लिपटा हुआ था, लेकिन शरीर पर किसी भी तरह की चोट या मारपीट के निशान नहीं पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक एक युवती के संपर्क में था, जो करीब एक माह पहले उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं मृतक की मौत का संबंध इस घटनाक्रम से तो नहीं है। फिलहाल कोतवाली नगर पुलिस मामले की जांच जांच में जुटी गई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …