Monday , April 27 2026
Breaking News
Home / अपराध / देहरादून: दरोगा की बेटी के हत्यारोपी का मिला शव, पांच दिन से चल रही थी तलाश…

देहरादून: दरोगा की बेटी के हत्यारोपी का मिला शव, पांच दिन से चल रही थी तलाश…

देहरादून। राजधानी देहरादून में पांच मई को छिद्दरवाला क्षेत्र में शैलेन्द्र भट्ट ने आरती को मौत के घाट उतार कर तीन पानी पुलिया के नीचे फेंक दिया था। आरोपी ने इसके बाद खुद नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपित की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाए हुए थी। जिसके चलते आरोपी शैलेंद्र का शव चीला बैराज से पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया है। युवक के परिजनों को मौके पर बुलाकर उसकी शिनाख्त की कार्यवाही की गई।

गौर हो कि युवती का शव बीते रोज 6 मई को हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर छिद्दरवाला में तीन पानी पुलिया के पास जंगल में बरामद हुआ था। युवती की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। पुलिस ने देर शाम खुलासा किया था कि हत्यारोपी टिहरी निवासी शैलेंद्र भट्ट है, जो वर्तमान में अपनी बहन के पास ऋषिकेश में ही रह रहा था। शैलेंद्र भट्ट और दारोगा की बेटी दोनों अच्छे दोस्त थे।

मामले को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की गई है। घटना में किसी अन्य के सम्मिलित होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply