उत्तराखण्डचर्चा मेंदेहरादूनराज्य

देहरादून : प्रेमी ने प्रेमिका का गला घोंटकर की हत्या, फिर थाने जाकर पुलिस को दी सूचना

देहरादून। प्रेम नगर थाना क्षेत्र में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद ही पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया और प्रेमिका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को एक व्यक्ति सुमित पुत्र यशपाल निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर उम्र 25 वर्ष द्वारा थाना प्रेमनगर आकर सूचना दी कि उसने एक लड़की सोनिया पुत्री वीर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पुराना थाना भैरव कला, जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 की गला घोटकर हत्या कर दी है। सूचना पर थाना प्रेम नगर से पुलिस टीम उपरोक्त सुमित को लेकर उसके किराए के मकान पर प्रेम नगर पहुंचे। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी। देर रात मौके पर एफ़एसएल टीम को बुलाया गया। युवती का शव लहूलुहान हालत में कमरे में मिला। वहीं पुलिस का कहना है कि युवती की हत्या गला दबाकर की गई है और किसी धारधार हथियार से युवती के सर पर वार किए हैं।

पूछताछ में सुमित ने पुलिस को बताया कि पिछले सितंबर 2021 से वो युवती के साथ रिलेशनशिप में रह रहा था। सुमित का कहना है कि उसकी प्रेमिका बात-बात पर उससे गुस्सा होती थी। वह सोनिया से शादी करना चाहता था। वह शादी से इनकार करती थी। और न ही उसे कहीं और शादी नहीं करने दे रही थी। जिस कारण उसने गला घोंटकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी।

Leave a Reply