Sunday , February 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून: कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत, घर में औंधे मुंह पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून: कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत, घर में औंधे मुंह पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। राजधानी देहरादून में कारोबारी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी का शव का बंद कमरे से बरामद किया गया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अजय भटेजा जाखन स्थित इस मकान में अकेले रहते थे। उन्होंने घर के कामकाज के लिए एक महिला को नौकरी पर रखा हुआ था। यह महिला हर रोज घर पर सुबह सात से आठ बजे के बीच आती है। वह सोमवार को भी करीब आठ बजे आई तो देखा कि मकान बाहर से खुला हुआ था। वह अंदर दाखिल हुई तो कमरे के हालात देखकर चीखने लगी। कमरे में अजय भटेजा औंधे मुंह पड़े हुए थे और उनके पास बहुत सा खून भी पड़ा था। महिला ने इसकी जानकारी पटेलनगर क्षेत्र में रहने वाली उनकी बहन वीना को दी। भटेजा की बहन और बेटा वहां पहुंचे।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने पड़ताल की तो देखा कि कमरे के पंखे पर एक चुनरी बंधी हुई थी। लेकिन, उनके गले पर कोई निशान नहीं थे। ऐसे में यह बात तो साफ है कि उन्होंने फंदा नहीं लगाया था। पंखे के नीचे कोई स्टूल या कुर्सी आदि भी नहीं पड़े थे। इससे यह बात और भी साफ हो गई। नाक से खून निकल रहा था यह किस कारण से निकला है।

एसएसपी ने बताया कि हत्या की बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है, इनमें भटेजा के करीबी लोग भी शामिल हैं जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है,

पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं

पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण पता नहीं चल पाया है। ऐसे में डॉक्टरों की सलाह पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। ऐसे में अब पुलिस भी असमंजस में है कि मुकदमा किस अपराध में दर्ज किया जाए। हालांकि, देर शाम तक परिजनों की ओर से भी कोई शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची थी।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …