देहरादून कैंट बोर्ड के दो घूसखोर अधिकारी गिरफ्तार
team HNI
September 15, 2022
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
103 Views
देहरादून। आज गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गढ़ी कैंट बोर्ड से दो अधिकारियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सीबीआई के अनुसार इन दोनों अधिकारियों ने नक्शे के एवज में 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत मिलने पर सीबीआई ने जाल बिछाया और उन दोनों घूसखोर अधिकारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की इस कार्रवाई से कैंट बोर्ड में हड़कंप मचा है।
ARRESTED CBI CBI INVESTIGATION 2022-09-15