Friday , April 19 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड पुलिस में बनेगा एडिशनल SI का नया पद, धामी ने ग्रेड-पे की समस्या का निकाला समाधान

उत्तराखंड पुलिस में बनेगा एडिशनल SI का नया पद, धामी ने ग्रेड-पे की समस्या का निकाला समाधान

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी द्वारा पुलिस जवानों के ग्रेड पे की समस्या का एक अच्छा समाधान निकाला, दरअसल पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं जबकि एडिशनल एस आई का एक भी पद नहीं है।

पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने तथा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पै 4200 होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि,”पूरा विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे भाजपा संगठन भी मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत कर रहा है और इसे उत्तराखंड पुलिस के हित में मान रहा है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply