Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : आज सोमवार को कोरोना संक्रमित वृद्धा की मौत

देहरादून : आज सोमवार को कोरोना संक्रमित वृद्धा की मौत

देहरादून। आज सोमवार को बल्लूपुर चौक स्थित सिनर्जी अस्पताल में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला के शव को कोविड गाइडलाइन के तहत परिजनों के सुपुर्द कर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
परिजनों ने तबियत बिगड़ने पर कोरोना पॉजिटिव महिला को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान आज सोमवार को वृद्धा की मौत हो गई। महिला की उम्र 75 वर्ष थी। वह प्रेमनगर विंग नंबर चार की रहने वाली थी। अस्पताल संचालक कमल गर्ग ने कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत की पुष्टि की है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply