Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / खुद ऑनलाइन शॉपिंग कर सामान मंगवाते थे AJIO के डिलीवरी ब्वाय, फिर इस तरह लगा रहे थे कंपनी को चुना

खुद ऑनलाइन शॉपिंग कर सामान मंगवाते थे AJIO के डिलीवरी ब्वाय, फिर इस तरह लगा रहे थे कंपनी को चुना

देहरादून। राजधानी देहरादून में शातिरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे जिस कंपनी में काम करते हैं उसी को चुना लगाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। यह मामला राजधानी देहरादून का है। यहां शहर कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो कि ऑनलाइन सामान की डिलीवरी करने की आड़ में कंपनी को ही चूना लगा देते थे। आरोपित खुद कंपनी से सामान मंगवाते थे और फिर पार्सल को खोलकर उसमें रद्दी भरकर वापस कंपनी को भेज देते थे।

आजियो कंपनी को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले चार डिलीवरी ब्वाय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों ने कंपनी से कुछ ही दिनों में करीब 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोपितों के पास से कंपनी का माल और कुछ पालीथिन बरामद की गई हैं।

दरअसल, आजियो कंपनी शैडोफैक्स नाम की कुरियर कंपनी के माध्यम से अपने सामान की डिलीवरी करती है। कंपनी में काम करने वाले डिलीवरी बॉयज खुद कंपनी से सामान मंगवाते थे और फिर पार्सल को खोलकर उसमें रद्दी भरकर वापस कंपनी को भेज देते थे। शैडोफैक्स कंपनी के एरिया मैनेजर सुरेंद्र प्रताप सिंह ने जब देखा कि कई दिनों से ग्राहकों को भेजे गए पार्सल वापस आ रहे हैं। कंपनी ने जब इस मामले की अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि इसी प्रकार से अभी तक करीब 18 लाख रुपये का सामान गायब हुआ है। डिलीवरी ब्वाय कहते हैं कि ग्राहक ने सामान वापस कर दिया है, लेकिन जब इन पार्सल को खोलते हैं तो इनमें रद्दी या खराब सामान निकलता है। जिसके बाद शैडोफैक्स कंपनी के एरिया मैनेजर सुरेंद्र प्रताप सिंह ने धारा चौकी में मामले की तहरीर दी। शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपितों की तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन के आधर पर आरोपितों को त्यागी रोड से गिरफ्तार किया गया।

आरोपितों की पहचान सलीम अली निवासी घड़ी गोखन, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, जयप्रकाश उर्फ दीपक झा निवासी ग्राम कनहोई थाना घनश्यामपुर जनपद दरभंगा बिहार, रोहन उर्फ दीपेंद्र चौधरी निवासी गोशन नगर, नागवास जनपद मधुबनी बिहार और बंटी निवासी खगौल रोड रामपुर दीनापुर थाना खगोल रामपुर पटना बिहार के रूप में हुई है। कुछ अन्य आरोपित अभी फरार बताए जा रहे हैं। आरोपितों के पास से कंपनी का सामान भी बरामद हुआ है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply