दून : …तो गलत समय पर शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान!
- अभियान के दूसरे दिन पलटन बाजार में टीम को करना पड़ा व्यापारियों के भारी विरोध का सामना
देहरादून। आज बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे दिन टीम को पलटन बाजार में व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। व्यापारियों के मुताबिक अब तक लॉकडाउन ने कमर तोड़ी, लेकिन त्योहारी सीजन से उम्मीद थी तो प्रशासन को अतिक्रमण हटाने की याद आ गई है। जिम्मेदार अधिकारी दो साल तक कान में रूई डालकर सोते रहे। अब हाईकोर्ट ने डंडा किया तो अपनी नौकरी बचाने को फुर्ती दिखा रहे हैं।

