Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / आस्‍था / ऐतिहासिक झंडेजी का आरोहण आज

ऐतिहासिक झंडेजी का आरोहण आज

  • इस बार दो ही दिन चलेगा मेला

देहरादून। झंडेजी का शुक्रवार को भव्य आरोहण किया जाएगा। इसके साथ ही झंडेजी मेला शुरू होगा। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार श्री दरबार साहिब और श्री झंडेजी मेला प्रबंधन कमेटी ने मेला दो दिन तक ही सीमित रखना तय किया है। रविवार को नगर परिक्रमा के बाद धार्मिक मेला संपन्न हो जाएगा। मेला प्रबंधन कमेटी के मुताबिक शुक्रवार को सुबह सात पुराने श्री झंडेजी को उतारने का कार्यक्रम शुरू होगा। दोपहर तीन बजे श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में श्री झंडेजी का आरोहण होगा। चार अप्रैल को सूक्ष्म स्वरूप में नगर परिक्रमा होगी। इसके साथ ही मेला संपन्न हो जाएगा। श्री झंडेजी मेला आयोजन समिति के व्यवस्थापक केसी जुयाल ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में दोबारा तेजी से फैलते कोरोना के चलते ऐहतियातन कई कदम उठाए गए हैं। उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों से आने वाली संगतों को आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य है। आरोहण स्थल पर भी सीमित संख्या में श्रद्धालुओं से आने की अपील की जा रही है। हालांकि, इस साल संगतों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पिछले सालों के मुकाबले कम ही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply