Tuesday , June 16 2026
Breaking News
Home / अपराध / देहरादून: महिला के खुदकुशी मामले में “दहेज लोभी” पिता-पुत्र गिरफ्तार

देहरादून: महिला के खुदकुशी मामले में “दहेज लोभी” पिता-पुत्र गिरफ्तार

देहरादून। डोईवाला कोतवाली में पुलिस ने दहेज हत्या के एक मुकदमे में नामित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दहेज की मांग को लेकर बीते दिनों एक महिला ने खुदकुशी कर ली थी।

जानकरी देते हुए डोईवाला कोतवाल प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि पापतोली थलीसैंण जिला पौड़ी गढ़वाल निवासी महिला के पिता ने डोईवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि डोईवाला के कासरो स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर उनकी 23 वर्षीय बेटी का शव मिला। उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पिता ने बताया कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। जिससे तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली। 

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का युवक से विवाह 17 नवंबर 2023 को हुआ था। विवाह के समय उन्होंने सामर्थ्य के अनुसार सब कुछ दिया। उसके बाद भी उनकी बेटी को पति, सास, ससुर व जेठ दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। जिससे तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। 

वहीं डोईवाला कोतवाल प्रभारी विनोद ने बताया कि पीड़ित पिता के प्रार्थना पत्र के आधार पर मृत्तिका के पति और ससुर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …