Sunday , May 12 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून नगर निगम ने बनाया रिकॉर्ड, वसूला इतने करोड़ का हाउस टैक्स

देहरादून नगर निगम ने बनाया रिकॉर्ड, वसूला इतने करोड़ का हाउस टैक्स

देहरादून। वित्तीय वर्ष 2022-23 की समाप्ति के साथ ही नगर निगम देहरादून ने रिकार्ड बना लिया। निगम ने पहली बार 50 करोड़ रुपये का लक्ष्य पार करते हुए इस वित्तीय वर्ष में 52 करोड़ रुपये भवन कर वसूली की।

नगर आयुक्त मनुज गोयल के कार्यालय में शुक्रवार को एफआरआइ के अधिकारी पहुंचे। शुक्रवार को अंतिम दिन 3 करोड़ 50 लाख रुपए का टैक्स जमा हुआ है। इस बार बड़े बकायेदारों ने भी टैक्स जमा कराया है। इसमें पहली बार पुलिस विभाग ने 2 करोड़ 73 लाख रुपए टैक्स जमा कराया है, साथ ही नगर निगम देहरादून में वित्तीय वर्ष 2023-24 का भवनकर जमा कराए जाने के लिए एक अप्रैल से 05 अप्रैल तक भवनकर के सॉफ़्टवेयर अपडेट होने के कारण वित्तीय वर्ष 2023-24 का भवनकर जमा नहीं होगा। ऑनलाइन सेवाए भी बंद रहेंगी।

बता दें कि नगर निगम शहर भर में एक लाख 12 हजार संपत्तियों से टैक्स वसूलता है। इसमें एक लाख घरेलू और 20 हजार व्यावसायिक संपत्तियां हैं। नगर निगम हर साल वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले लगातार अपील करता है। टैक्स अधिक से अधिक जमा हो सके, इसके लिए भी करदाताओं को 20 प्रतिशत की छूट देता है। वहीं इस बार नगर निगम प्रशासन द्वारा करदाताओं पर सख्ती दिखाई गई. इसका परिणाम रहा कि इस बार 52 करोड़ से अधिक टैक्स जमा हुआ है।

नगर आयुक्त ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में करीब 65 हजार भवनों से वसूली हुई। इसमें 40 प्रतिशत आनलाइन भवन कर जमा हुआ। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन नकद, चेक, ड्राफ्ट और आनलाइन मिले भवन कर का पूरा आंकलन किया जा रहा। इस संबंध में शनिवार को सटीक धनराशि सामने होगी कि निगम को कुल कितना राजस्व मिला। जिन शहरवासियों ने 2022-23 का भवन कर जमा नहीं किया है, अब उन पर निगम 12 प्रतिशत जुर्माना लगाएगा। समय से कर जमा कराने वालों को नए वित्तीय वर्ष में भी एक अप्रैल से 25 प्रतिशत छूट का लाभ देने के आदेश नगर आयुक्त ने दिए हैं।

About team HNI

Check Also

ऋषिकेश: गंगा में डूबे युवक का शव बरामद, आठ लोगों का ग्रुप आया था घूमने

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला क्षेत्र के मस्तराम घाट में डूबे युवक का एसडीआरएफ ने शव बरामद …

Leave a Reply