Tuesday , February 10 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून: अवैध मदरसों के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोगों का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

देहरादून: अवैध मदरसों के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोगों का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

देहरादून। राजधानी देहरादून में अवैध मदरसों के खिलाफ एमडीडीए के कार्रवाई लगातार जारी है। इस बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आज डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरा स्थिति बिगड़ने के दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।

एमडीडीए के अधिकारियों का कहना है कि मदरसों का नक्शा पास नहीं था। इसलिए कार्रवाई की जा रही है। इसी के विरोध में मुस्लिम समाज के हजारों लोग आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि इस समय रमजान का महीना चल रहा है और अधिकारी जानबूझकर इस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं। जिससे समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहात हो रही हैं। मामला बढ़ने के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …