Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / Guest Post / देहरादून के नामी कॉलेज का छात्र गांजा तस्करी के साथ गिरफ्तार

देहरादून के नामी कॉलेज का छात्र गांजा तस्करी के साथ गिरफ्तार

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शक्ति विहार में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में एक छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्र इंफाल का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 540 ग्राम गांजा तस्करी करने के लिए इंफाल से देहरादून लाया था। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

बता दें कि एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जन जागरूकता और तस्करों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना प्रेमनगर में गठित पुलिस टीम ने शक्ति विहार के पास से दौरान सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नामी कॉलेज के छात्र को 540 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम आकाश है। जिसकी उम्र 22 साल है। वो मणिपुर के इंफाल का रहने वाला है। वर्तमान में शक्ति विहार सुद्धौवाला में रहा था। यहां के एक नामी कॉलेज में अंतिम वर्ष का छात्र है।

प्रेमनगर थाना प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी बरामद गांजा को इंफाल से ही देहरादून लाया था। जिसमें से काफी मात्रा को वह नशे के आदी लोगों को बेच चुका है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply