देहरादून। राजधानी देहरादून में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात बेटे अजय से चंद्रा देवी की बहस हुई थी। आरोपी बेटे ने बहस में अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने सुबह अपने बड़े भाई को जानकारी दी कि मां ने आत्महत्या कर ली है। लेकिन भाई को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ। इसलिए उसने पिता को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पिता ने पुलिस को बुलाया।
पिता के सूचना पर पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफतार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि अजय को अल्सर की बीमारी थी। उसने इंटरनेट पर देखा की अल्सर स्लो पॉयजन से होता है। रात को उसने मां से बहस शुरू कर दी और फिर हत्या कर डाली।