Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : आशारोड़ी के पास ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौत

देहरादून : आशारोड़ी के पास ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौत

देहरादून। यहां आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास आज मंगलवार सुबह एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक देहरादून से सहारनपुर की तरफ जा रहे थे। जबकि ट्रक सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रहा था। तभी अचानक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुए युवकों की पहचान जतिन 17 पुत्र तिलकराज निवासी फरीदपुर मंडुवाला फतेहपुर सहारनपुर और संदीप कुमार 30 पुत्र रामलाल निवासी अहलवालपुर चरथावल मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि युवकों की मौके पर मौत हो गई थी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply