Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून में दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो महिला पुलिसकर्मियों को बस ने कुचला, एक की मौत

देहरादून में दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो महिला पुलिसकर्मियों को बस ने कुचला, एक की मौत

देहरादून। राजधानी देहरादून में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। रिस्पना पुल के पास एक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला दरोगा कांता थापा की मौत हो गई। वहीं सिपाही शकुंतला घायल हैं। कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में  और सिपाही शकुंतला की कैंट थाने में तैनाती थी। बताया जा रहा है कि रिस्पना पुल के पास फ्लाईओवर के पास ये हादसा हुआ है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल तक पहुंचाया। हादसे के बाद फ्लाईओवर के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply