Tuesday , February 10 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून घंटाघर के पास संदिग्ध परिस्थियों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून घंटाघर के पास संदिग्ध परिस्थियों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार घंटाघर के पास एक युवक का शव पड़ा मिला।  लोगों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरो ंने युवक की मौत की पुष्टि की। मृतक की पहचान मनोज निवासी गैरसैंण चमोली के रूप में हुई है। पुलिस मौत की वजह तलाशने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं घटना की सूचना परिजनों को दी गई।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …