Saturday , July 27 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / श्रद्धा जैसा हत्याकांड! फ्लाईओवर के पास टुकड़ों में मिली महिला की लाश, बिखरे मिले अंग

श्रद्धा जैसा हत्याकांड! फ्लाईओवर के पास टुकड़ों में मिली महिला की लाश, बिखरे मिले अंग

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर श्रद्धा जैसा हत्याकांड। यहाँ गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास टुकड़ों में लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। गीता कॉलोनी में एक फ्लाइओवर के पास महिला की लाश के टुकड़े मिले हैं। बुधवार सुबह आई सूचना से चर्चित श्रद्धा हत्‍याकांड की यादें ताजा हो गईं। पुलिस ने लाश के कई टुकड़े मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दो अलग-अलग स्थानों पर शव के अवशेष मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने शव के कई टुकड़े मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पुलिस को आज सुबह 9.15 बजे सूचना दी गई कि फ्लाइओवर के पास कुछ मानव अंग पड़े हैं। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। हालाकि महिला की उम्र 35 से 40 साल बताई जा रही है।

बता दें कि श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को दहला दिया था। श्रद्धा को कथित रूप से उसके बॉयफ्रेंड आफताब ने मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को महरौली के जंगल समेत दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में फेंका था। इस मामले का खुलासा तब हुआ था जब श्रद्धा के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीब छह महीने बाद श्रद्धा की हत्याकांड खुला था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: क्रिकेट खेल कर लौट रहे किशोर को गुलदार ने बनाया निवाला, क्षत-विक्षत मिला शव

देवप्रयाग। उत्तराखंड में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ रहा है। गुलदार के आतंक से लोगों …

Leave a Reply