Sunday , April 28 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देवाल के दो बिष्ट ‘कलम’ से साबित हुए ‘सिंह’!

देवाल के दो बिष्ट ‘कलम’ से साबित हुए ‘सिंह’!

  • नैनीताल में ट्रेल अल्ट्रा रन मैराथन में 50 किमी दौड़ में पहले और दूसरे स्थान पर परचम लहराया

थराली से हरेंद्र बिष्ट

तमाम सुविधाओं के अभाव में जीने वाले देवाल विकास खंड के सुदूरवर्ती गांव वांण और मुंदोली के कलम सिंह बिष्ट प्लस ने पूरे चमोली जिले का नाम नैनीताल ट्रेल मैराथन सेकेंड दौड़ में पहला व दूसरा स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया हैं।

विगत दिवस नैनीताल में ट्रेल मैराथन सेकेंड दौड़ का आयोजन किया गया था। जिस में देशभर के 20 ख्यातिप्राप्त धावकों ने प्रतिभाग किया था। 50 किमी लंबी मैराथन इस दौड़ को क्वालीफाई करने के लिए 12 घंटे निर्धारित किए गए थे। परन्तु देवाल ब्लाक के मंदोली गांव निवासी कलम सिंह बिष्ट ने मात्र 5 घंटे 46 सेकेंड में इस ट्रैक पर दौड़ लगाकर नया रिकार्ड बनाने के साथ ही पहला स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल की। जबकि देवाल ब्लाक के अंतिम गांव वांण गांव के कलम सिंह बिष्ट ने इस ट्रैक को 5 घंटे 7 मिनट में पूरा कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। हिमाचल प्रदेश के सारस्वत राव ने 5 घंटे 14 मिनट में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस दौड़ में कलम सिंह बिष्टों ने पहला एवं दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने गांव के साथ ही ब्लाक, जिले और राज्य का भी नाम रोशन किया है। वांण गांव के मूल निवासी एवं हाटकल्याणी जिला पंचायत सदस्य कृष्णा बिष्ट ने दोनों युवाओं को इस मुकाबले में पहला व दूसरा स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए आशा जताई है कि निकट भविष्य में भी दोनों युवा धावक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त कर राज्य एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

जिपंस कृष्णा बिष्ट ने बताया कि वांण निवासी कलम सिंह बिष्ट ने इससे पहले इसी वर्ष उत्तराखंड के हाई एटिटूयूट में शुमार रोंटरी पास के ट्रैक को पार करने का रिकॉर्ड कायम करने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा इसी वर्ष देश के प्रसिद्ध 60 किमी मनाली (हिमाचल) को 9 घंटे 46 मिनट में तैय कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया था। जबकि इसे क्वालीफाई करने के लिए 14 घंटे का समय तैय किया गया था। 

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply