उत्तराखण्डचर्चा मेंदेहरादूनराज्य

60 साल की उम्र तक नौकरी कर सकेंगे उपनल कर्मी

देहरादून। उपनल के कर्मचारी अब साठ साल की उम्र तक नौकरी कर सकेंगे। उपनल के माध्यम से 20 हजार से ज्यादा कर्मचारी सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में काम कर रहे हैं।
इनमें से तीन हजार से ज्यादा लोग 10 साल की सेवा पूरी कर चुके हैं। उपनल के नियमानुसार 10 साल तक ही काम देने की शर्त थी। इससे उक्त तीन हजार लोगों पर हर वक्त तलवार लटकी रहती थी। अब उपनल प्रबंधन के ताजा रुख उन्हें राहत मिल गई है। दरअसल, वर्ष 2008 और फिर वर्ष 2016 में जारी दो अलग-अलग शासनादेशों में कार्मिकों की सेवा अवधि भी तय की गई है। इन दोनों जीओ के अनुसार, आउटसोर्स के आधार पर एक व्यक्ति उपनल के जरिए सिर्फ दस वर्ष तक ही नौकरी कर सकता है।
अब आरटीआई के जवाब में उपनल के लोक सूचना अधिकारी/डीजीएम मेजर (सेनि.) हिमांशु रौतेला ने बताया कि उपनल के माध्यम से कर्मचारी 60 साल तक सेवा कर सकता है। अब दस साल की कोई शर्त नहीं है। उपनल के एमडी ब्रिगेडियर (सेनि) पीपीएस पाहवा ने भी इसकी पुष्टि की है।

Leave a Reply