Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / किसानों ने खट्टर की कार पर निकाला गुस्सा

किसानों ने खट्टर की कार पर निकाला गुस्सा

  • हरियाणा के सीएम की गाड़ी पर अंबाला में किसानों ने डंडे बरसाए, पुलिस से धक्का-मुक्की

अंबाला। आज मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को किसानों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। अंबाला में किसानों ने खट्टर के काफिले पर हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों पर डंडे बरसाए और खट्टर को काले झंडे दिखाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में कई किसानों की पगड़ियां गिर गईं।
किसान शांतिपूर्वक काले झंडे दिखा रहे थे, लेकिन पुलिस ने मुख्यमंत्री को दूसरे रास्ते से निकालने की कोशिश की। इससे किसान भड़क गए और उन्होंने गाड़ियों पर डंडे मारने शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री जिस गाड़ी में थे, उस पर भी डंडे मारे तो पुलिस ने रोका।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply