Monday , September 21 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / अब कांग्रेस के हाथ का साथ ले तेजी से दौड़ रही सपा की साइकिल

अब कांग्रेस के हाथ का साथ ले तेजी से दौड़ रही सपा की साइकिल

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव   ने रामपुर के किले के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार रामपुर से सौ फीसद सपा के पक्ष में फैसला होगा। इस बार यूपी मे रिकॉर्ड बनेगा। दोबारा सरकार बनेगी। अखिलेश बोले बीच में लगा साइकिल हमसे छूट जाएगी लेकिन आजम साहब का धन्यवाद, उन्होंने सब ठीक करा दिया। साइकिल दौड़ रही है। अब कांग्रेस भी साथ है।

 

प्रधानमंत्री मोदी  पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तो सब पैसा जमा करा लिया, बजट भी आ गया फिर भी आम जन के खातों में पैसा नहीं आया। कहां हैं अच्छे दिन। ये चुनाव प्रदेश के साथ देश को बचाने का चुनाव है। इससे पहले मुरादाबाद के देहात क्षेत्र में ठाकुरद्वारा में सीएम ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। साथ ही सभी गरीबों को एक हजार पेंशन, रोजगार, स्मार्टफोन, बिजली, सरकारी स्कूलों के बच्चों को एक किलो घी, दूध दिलाने का वादा किया। भाजपा पर नोट बंदी के बाद परेशान करने का आरोप लगाया। बोले, पंद्रह को लाइन में लगने वाली जनता भजपा से हिसाब किताब बराबर कर देगी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply