Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / केदारनाथ और यमुनोत्री में चार यात्रियों की मौत, 81 पहुंची मृतकों की संख्या…

केदारनाथ और यमुनोत्री में चार यात्रियों की मौत, 81 पहुंची मृतकों की संख्या…

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आए चार तीर्थयात्रियों की बीते चौबीस घंटे में स्वास्थ्य कारणों से मृत्यु हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक दो यात्रियों की मौत यमुनोत्री धाम और दो की केदारनाथ में हुई है। यमुनोत्री में अब तक 19 यात्रियों की जान जा चुकी है। वहीं, केदारनाथ में सबसे ज्यादा 38 यात्री जान गंवा चुके हैं। जबकि चारधाम यात्रा में अब तक 81 तीर्थयात्रियों की जान जा चुकी है।

जानकारी के अनुसार, सगर कुमार शारदा(66) पुत्र द्वारिका प्रसाद, निवासी पश्चिम बंगाल और मृणालिनी विजयभावे(69) पत्नि विजयवसंत राव भावे, निवासी महाराष्ट्र की यमुनोत्री धाम के दर्शन कर वापस लौटते समय दो जून को मौत हुई थी। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply