Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / चेतावनी निशान के करीब पहुंची गंगा

चेतावनी निशान के करीब पहुंची गंगा

  • ऋषिकेश में 338.45 मीटर तक पहुंचा वाटर लेबल
  • चेतावनी निशान 339.50 मीटर तक

ऋषिकेश। उत्तराखंड में दो दिन से लगातार भारी बारिश होने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिस कारण सारे नाले-खाले उफान मारने लगे हैं। गंगा नदी की सहायक नदियों के उफान पर रहने के कारण गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह एकाएक बढ़ गया। केंद्रीय जल आयोग की ऋषिकेश चैकी के अनुसा सुबह 5 बजे ऋषिकेश में गंगा नदी का वाटर लेवल 338.45 मीटर तक पहुंच गया था। जबकि नदी का चेतावनी निशान 339.50 मीटर पर है। 8 बजे बाद गंगा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लग गया है। ऋषिकेश में घाटों पर पानी लबालब भर गया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply