Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / सोना-चांदी धड़ाम

सोना-चांदी धड़ाम

नई दिल्ली। अमूमन शादियों के सीजन में सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिलती है। लेकिन इस बार सब उलट-पुलट देखने को मिल रहा है। सर्राफा बाजार में सोने एवं चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने का दाम 534 रुपये की भारी गिरावट के साथ 48,652 प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र यानी बुधवार को दिल्ली में सोने का बंद भाव 49,186 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक स्तर पर मूल्यवान धातुओं के भाव में गिरावट की वजह से घरेलू स्तर पर भी सोने एवं चांदी की कीमत में कमी देखने को मिली।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply