Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड में 21 दिन में 103762 लोग मिसकॉल के माध्यम से आम आदमी पार्टी से जुडे़

उत्तराखण्ड में 21 दिन में 103762 लोग मिसकॉल के माध्यम से आम आदमी पार्टी से जुडे़

देहरादून-आम आदमी पार्टी आप के नेता रविंद्र जुगरान ने प्रदेश कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि ’उत्तराखंड में भी केजरीवाल’ अभियान को प्रदेश की जनता का जोरदार समर्थन मिल रहा है। यही कारण है कि आंदोलन शुरु हुए अभी 21 दिन हुए हैं और 103762 लोग मिस कॉल के माध्यम से आप से जुड़ चुके हैं। प्रेस वार्ता में रविंद्र जुगरान ने बताया कि आप ने 45 दिन के अभियान में एक लाख व्यक्तियों को जोडऩे का लक्ष्य रखा था, लेकिन यह लक्ष्य महज 21 दिन में पूरा हो गया। इसके लिए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 45 दिन में 6500 जनसभाओं के सापेक्ष 2540 जनसभाएं आयोजित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आप का यह अभियान ऐतिहासिक साबित होगा।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply