Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कमाल: 7 दिन में साइकिल से 512 किमी यात्रा

कमाल: 7 दिन में साइकिल से 512 किमी यात्रा

पौड़ी। जिले के कोटद्वार निवासी एक युवक ने कोटद्वार से केदारनाथ धाम तक 512 किलोमीटर यात्रा 7 दिन में साइकिल से कर डाली। पौड़ी जनपद के कोटद्वार निवासी अमित डबराल जिन्होंने कोटद्वार से केदारनाथ धाम की यात्रा साइकिल से की। उन्हें कोटद्वार से केदारनाथ धाम पहुंचने में 7 दिन लगे, जिसमें उन्होंने 512 किलोमीटर का सफर तय किया। पहाड़ी रास्तों में कई सारी परेशानियां आने के बावजूद उन्होंने अपना सफर पूरा किया।

साइकिल से केदारनाथ यात्रा कर अपने गंतव्य की ओर जाते समय अमित डबराल का सतपुली में स्वागत किया गया। अमित डबराल ने कोटद्वार से केदारनाथ की यात्रा साइकिल से की। 
अमित ने बताया कि वह कोटद्वार से 29 अक्टूबर को केदारनाथ के लिए साइकिल में अकेले निकले थे। 1 नवम्बर को केदारनाथ में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर वापस अपने गंतव्य की ओर चल पड़े। यात्रा के दौरान लोगों ने काफी हौसला अफजाई की।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply