Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / अपराध / अल्मोड़ा : सरपंच चुनाव के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

अल्मोड़ा : सरपंच चुनाव के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

अल्मोड़ा। जनपद के बाड़ेछीना के ग्राम सुपई तिवारी में सरपंच चुनाव के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में आज गुरुवार को एक बीडीसी मेंबर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक माह पूर्व 20 जुलाई को सुपई तिवारी गांव में सरपंच चुनाव के विवाद में गांव के ही राजेंद्र सिंह की हत्या कर गई थी। उक्त मामले 11 आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चुनावी रंजिश के कारण राजेंद्र सिंह को ग्राम पल्यू काचली पुल के निकट लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया था। बाद में अस्पताल ले जाते समय राजेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। बाद में वे मौके से फरार हो गये थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन डंडे एवं मृतक का क्षतिग्रस्त मोबाइल बरामद किया है। इस मामले में मृतक राजेंद्र सिंह चम्याल की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपियों के नाम बीडीसी सदस्य गिरधर सिंह सुपियाल उर्फ गुड्डू और राजेन्द्र सिंह डोलिया दोनों निवासी ग्राम सुपई सुपियाल, जिला अल्मोड़ा तथा करन सिंह डोलिया ग्राम सुपई तिवारी अल्मोड़ा बताये गये हैं।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply