Wednesday , April 10 2024
Breaking News
Home / खेल / IPL 2023: चैम्पियन चेन्नई पर हुई पैसों की बरसात, गुजरात को भी मिले करोड़ों, देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

IPL 2023: चैम्पियन चेन्नई पर हुई पैसों की बरसात, गुजरात को भी मिले करोड़ों, देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

अहमदाबाद। आईपीएल 2023 अपने अंजाम तक पहुंच गया। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। 29 मई को खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 15 ओवरों में जीत के लिए 171 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया।

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग के 16वें संस्करण में कई दिलचस्प मैच देखने को मिले। इसमें कई नए खिलाड़ी भी उभर कर सामने आए और उनकी जिंदगी बदलकर रख दी। आईपीएल में खर्च होने वाली रकम को लेकर लीग हमेशा चर्चा में रहती है। टीमों को मिलने वाली इनामी राशि के अलावा कई और अवॉर्ड भी दिए जाते हैं। इनमें ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, फेयर प्ले अवॉर्ड जैसे अवॉर्ड शामिल हैं।

आईपीएल 2022 में टॉप-चार टीमों की प्राइज मनी…

1. विजेता टीम (चेन्नई सुपर किंग्स)- 20 करोड़ रुपये
2. उप-विजेता- (गुजरात टाइटन्स)- 12.5 करोड़ रुपये
3. तीसरे नंबर वाली टीम (मुंबई इंडियंस)- 7 करोड़ रुपये
4. चौथे नंबर वाली टीम (लखनऊ सुपर जायंट्स)- 6.5 करोड़ रुपये

आईपीएल 2023 में इन पर भी बरसा पैसा…

1. इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर– यशस्वी जायसवाल-10 लाख रुपए
2. सीजन में सबसे ज्यादा विकेट (पर्पल कैप)- मोहम्मद शमी- 28 विकेट (10 लाख रुपए )
3. सबसे ज्यादा रन (ऑरेंज कैप)– शुभमन गिल- 890 रन (10 लाख रुपए )
4.सीजन में सबसे ज्यादा छक्के-फाफ डुप्लेसी- 36 छक्के- 10 लाख रुपए
5. गेम चेंजर ऑफ द सीजन– शुभमन गिल- 10 लाख रुपए
6. मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर– शुभमन गिल-10 लाख रुपए
7. लॉन्गेस्ट सिक्स ऑफ द सीजन: फाफ डु प्लेसिस- 10 लाख रुपए
8. कैच ऑफ द सीजन- राशिद खान- 10 लाख रुपए
9. पेटीएम फेयरप्ले अवॉर्ड– दिल्ली कैपिटल्स
10.बेस्ट पिच एंड ग्राउंड ऑफ द सीजन- वानखेड़े स्टेडियम और ईडन गार्डन्स- 50 लाख रुपए
11. सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- ग्लेन मैक्सवेल-10 लाख रुपए
12. सीजन में सबसे अधिक चौके– शुभमन गिल (85)-10 लाख रुपए

आईपीएल 2023 फाइनल में अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी

1. इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द मैच: अजिंक्य रहाणे
2. गेम चेंजर ऑफ द मैच: साई सुदर्शन
3. मोस्ट वैल्युएबल एसेट ऑफ द मैच: साई सुदर्शन
4.प्लेयर ऑफ द मैच: डेवोन कॉनवे
5. एक्टिव कैच ऑफ द मैच: एमएस धोनी
6. लॉन्गेस्ट सिक्स ऑफ द मैच: साई सुदर्शन
7. रूपे ऑन द गो-4s ऑफ द मैच: साई सुदर्शन

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply