Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / जम्मू-कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी ढेर

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कांजीउलर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी मारे गए। दोनों आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों को हथियार समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि, मुठभेड़ स्थल से 1 एके 47 राइफल और एक पिस्तौल सहित कई आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है।
कश्मीर के आईजीपी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान शोपियां के जान मोहम्मद लोन के रूप में हुई है। अन्य आतंकी अपराधों के अलावा जान मोहम्मद लोन हाल ही में कुलगाम जिले में 2 जून को बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या में शामिल था।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply