Tuesday , June 16 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / कुलगाम में मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर

कुलगाम में मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। मारे गए दोनों आतंकियों की शिनाख्त हिजबुल मुजाहिदीन के गुर्गे उमर अहमद भट और नदीम अहमद भट के रूप में हुई है। ये दोनों कुलगाम में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस के अनुसार इलाके में दो आतंकी छिपे होने की सूचना के आधार पुलिस, सेना की 19-आरआर और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए आतंकियों से समर्पण करने की बात कही। कई घंटे तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई। एक सैन्य अधिकारी के मुताबिक ये दोनों हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी थे। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply