Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / पुलवामा में दो और कुलगाम मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

पुलवामा में दो और कुलगाम मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

जम्मू। आज रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के पाहू इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जिसमें दो आतंकियों को उड़ा दिया गया है। उधर कुलगाम मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर कर दिये गये हैं और उनके पास से 9 ग्रेनेड व 2 राइफल बरामद हुई हैं। कश्मीर में बीते तीन दिन में यह चौथी मुठभेड़ है।आईजी विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी निशाने पर थे, जिनमें दो को मार गिराया गया है। इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है। सर्च ऑपरेशन जारी है। उधर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार मिरहमा इलाके में हो एनकाउंटर में सेना ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी सहित 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। आतंकियों के पास से 2 राइफल, 7 मैगजीन और 9 ग्रेनेड बरामद हुए हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply