Monday , May 6 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: परिवहन निगम में 195 मृतक आश्रितों को नौकरी, कल तक जमा करने होंगे ये प्रमाणपत्र

उत्तराखंड: परिवहन निगम में 195 मृतक आश्रितों को नौकरी, कल तक जमा करने होंगे ये प्रमाणपत्र

देहरादून। ड्यूटी के दौरान मृत रोडवेज कर्मियों के आश्रितों की नौकरी का रास्ता खुल गया है। बता दें सरकार ने रोडवेज में मृतक आश्रित कोटे के 195 पदों पर भर्ती का आदेश जारी कर दिया था। ये नियुक्तियां ड्राइवर और कंडक्टर के पदों पर होगी।वहीं उत्तराखंड परिवहन निगम के देहरादून मंडल में 87 मृतक आश्रितों का चयन नौकरी के लिए किया गया है, लेकिन इनमें से कई के दस्तावेज पूरे नहीं हैं। परिवहन निगम मुख्यालय ने इन सभी की सूची जारी करते हुए दस्तावेज जमा कराने के लिए 19 जनवरी को मुख्यालय में बुलाया है।

दरअसल, परिवहन निगम में खराब आर्थिक हालात के चलते वर्ष 2017 में मृतक आश्रित कोटे के 195 पदों को फ्रीज कर दिया गया था। अब निगम की वित्तीय स्थिति में सुधार आने के बाद ये रोक हाल ही में सरकार ने हटाई है। शासन के आदेश के बाद परिवहन निगम मुख्यालय ने आश्रितों की सूची मांगी थी। राजधानी देहरादून मंडल से 87 आश्रित की मूल पत्रावलियां पहुंची हैं। इनमें से कई आश्रित दावेदार ऐसे हैं, जिनके दस्तावेज अधूरे हैं। लिहाजा, मृतक आश्रितों को कहा गया है कि वह अपने संबंधित दस्तावेज के साथ 19 जनवरी को परिवहन निगम मुख्यालय पहुंचें।

महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने स्पष्ट किया है कि इस काम में किसी तरह की शिथिलता न बरती जाए। प्राथमिकता के आधार पर सबको सूचित किया जाए ताकि वह समय से अपने दस्तावेज लेकर पहुंच सकें। इन दस्तावेजों में कई दावेदारों के वारिसान प्रमाण पत्र नहीं हैं तो कई के वारिसों की ओर से आश्रित को नौकरी का मूल शपथ पत्र तो कई के परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में न होने का शपथ पत्र नहीं है।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply