ऑक्सीजन न मिलने से कर्नाटक में 24 मरीजों ने तोड़ा दम
team HNI
May 3, 2021
चर्चा में
118 Views
कर्नाटक। चामराजनगर जिले से बेहद दुखद खबर आ रही है। यहां जिला अस्पताल में पिछले 24 घंटे के दौरान 24 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें कोरोना संक्रमित मरीज भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि इन मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी के साथ-साथ अन्य कारणों से हुई है। मंत्री सुरेश कुमार का कहना है कि ऑडिट रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत की असल वजह पता लग सकेगी।
2021-05-03