Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : हैवान बना लिव इन पार्टनर, प्रेमिका के दो बच्चों को बंधक बनाकर काटीं अंगुलियां

उत्तराखंड : हैवान बना लिव इन पार्टनर, प्रेमिका के दो बच्चों को बंधक बनाकर काटीं अंगुलियां

काशीपुर। उधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां महिला के घर लिव इन में रह रहे युवक ने महिला की बेटी और बेटे को बंधक बनाकर उनकी अंगुलियां काट दीं। लहूलुहान हालत में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है।

आईटीआई थाना पुलिस ने बताया कि जपुर रोड स्थित हिम्मतपुर इलाके की रहने वाली एक महिला सीमा के पति राजेंद्र की दो साल पहले मौत हो चुकी है। मूलरूप से ठाकुरद्वारा निवासी एक युवक उसके घर में किराये पर रहता था। दो साल से दोनों लिव इन में रह रहे थे। सीमा के तीन बच्चे अविनाश 15 बर्ष, पायल 14 बर्ष, तथा ओम 10 बर्ष है।
बताया जा रहा है कि सोमवार को सीमा काम करने गयी हुई थी तभी दोपहर में राजीव ने ओम व पायल के हाथ बांध दिए और पीटने के बाद अंगुलियों को चाकू से लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बच्चे बमुश्किल घर की छत पर पहुंचे जहां पड़ोसी तिलक सिंह ने बच्चों की मदद की और आस-पड़ोस के लोगों की मदद से पुलिस को तत्काल सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल दोनों मासूमों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

वहीं पुलिस ने आरोपी राजीव को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, जेजे एक्ट और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply