Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / आस्‍था / इस धाम के लिए हवाई यात्रा शुरू

इस धाम के लिए हवाई यात्रा शुरू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा के लिए 8 हेली सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। इससे यात्रियों में उत्साह है, केदारनाथ धाम में भी रौनक बढ़ गई है। अनेक हेलीपैडों में पहले दिन ही यात्रियों की खूब चहलकदमी देखी गई। इस सीजन के लिए करीब करीब डेढ़ माह की केदारनाथ यात्रा शेष रह गई है। कोरोना महाकाल में बमुश्किल यात्रा शुरू की गई थी। यात्रियों को हेली सेवाओं की कमी महसूस हो रही थी। सरकार के निर्देशों पर यूकाडा ने शुक्रवार से केदारघाटी के लिए हेली सेवाएं शुरू कर दी हैं। इससे पहले गुरुवार को डीजीसीए का निरीक्षण हुआ। शुक्रवार को विभिन्न हेलीपैडों से 8 हेली कम्पनियों ने उडानें भरनी शुरू कर दी हैं।
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि हेली सेवाओं को यात्रियों के एंजीटन टेस्ट के निर्देश दे दिए गए हैं। केदारघाटी के सभी हेलीपैडों के साथ ही केदारनाथ में भी यह व्यवस्था संचालित की जाएगी ताकि किसी भी तरह से कोविड संक्रमण का खतरा न रहे।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply