Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / खानपुर विधायक फिर बने भाजपा में ‘चैंपियन’!

खानपुर विधायक फिर बने भाजपा में ‘चैंपियन’!

डैमेज कंट्रोल

  • अनुशासनहीनता के कारण भाजपा से निष्कासित चल रहे कुंवर प्रणव सिंह की पार्टी में हुई वापसी
  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत ने की इसकी पुष्टि, देशराज कर्णवाल को भी किया माफ  
  • महिला प्रकरण में फंसे महेश नेगी आज सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखेंगे अपना पक्ष

देहरादून। अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से निष्कासित खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की आज सोमवार को भाजपा में वापसी हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने इसकी पुष्टि की है। वहीं देशराज कर्णवाल को भी माफ कर दिया गया है। दोनों पर लगे आरोपों पर रविवार को चैंपियन और कर्णवाल का पक्ष सुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने आज सोमवार को अपना फैसला सुनाया। 
भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में चार विवादित विधायकों का मसला उठा था। जिस पर कुछ सदस्यों ने चिंता जाहिर की। उनका मत था विधायकों की गुस्ताखियों और हरकतों से पार्टी और सरकार की छवि प्रभावित हो रही है। विधायकों को कड़ा संदेश देने पर जोर दिया गया। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने चैंपियन और कर्णवाल को बीते रविवार को ही तलब कर उनका पक्ष सुन लिया था। वहीं महिला प्रकरण में फंसे द्वारहाट विधायक महेश नेगी आज सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष हाजिर होंगे और अपना पक्ष रखेंगे। सरकार के जीरो टॉलरेंस पर सवाल उठाने वाले लोहाघाट विधायक पूरन फर्त्याल को भी सोमवार को बुलाया गया है, लेकिन पार्टी का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply