देहरादून : किसान बिलों के खिलाफ भारी भीड़ के साथ कांग्रेस का राजभवन कूच
team HNI
September 28, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
164 Views
देहरादून। कृषि से संबंधित तीन कानूनों के विरोध में आज सोमवार को भारी भीड़ के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन कूच के लिए निकले। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर हाथीबड़कला चौक पर रोक लिया।इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों में खूब नोक-झोंक भी हुई।
इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों खूब धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन के मद्देनजर भारी पुलिस तैनात किया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कृषि संबंधित तीन विधेयकों को पारित कराने से केंद्र सरकार का किसान विरोधी चेहरा ही सामने आया है। राजभवन कूच को कांग्रेस ऐतिहासिक बनाएगी। कूच में किसानों के साथ ही पार्टी के सभी पूर्व सांसद, वर्तमान राज्यसभा सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, लोकसभा और विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी, एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्य, पार्टी पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष आदि शामिल हैं।
2020-09-28