लखीमपुर हिंसा : किसानों को रौंदकर मारने वाले गृह राज्य मंत्री के बेटे को जमानत
team HNI
February 10, 2022
चर्चा में, राष्ट्रीय
186 Views
लखनऊ। आज गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के जेल में बंद बेटे आशीष को लखीमपुर केस में जमानत मिल गई है। यूपी हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जमानत दी है। आशीष पर किसानों को जीप से कुचलकर मारने का आरोप है।
आशीष को 9 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। वह तब से ही जेल में है। घटनाक्रम के अनुसार लखीमपुर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर नेपाल की सीमा से सटे तिकुनिया गांव में 3 अक्टूबर को दोपहर करीब तीन बजे किसान भारी मात्रा में प्रदर्शन कर रहे थे, तभी अचानक से तीन गाड़ियां (थार जीप, फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो) किसानों को रौंदते हुए चली गईं। घटना से आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस हिंसा में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। इसमें 4 किसान, एक स्थानीय पत्रकार, दो भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। यह घटना तिकुनिया में आयोजित दंगल कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने से पहले हुई थी।
ashish mishra LAKHIMPUR 2022-02-10