Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : घर के बरामदे से युवती को उठा ले गया आदमखोर गुलदार!

उत्तराखंड : घर के बरामदे से युवती को उठा ले गया आदमखोर गुलदार!

कीर्तिनगर। टिहरी जिले में आदमखोर गुलदार का आतंक छाया हुआ है। अब कीर्तिनगर में बीते शुक्रवार की रात घर के बरामदे में लेटी युवती को गुलदार उठाकर ले गया और अपना शिकार बना लिया।
मिली जानकारी के अनुसार मलेथा पेट्रोल पंप के सामने स्व. मनवर नेगी का घर है। उनकी तीन बेटियां हैं। रेखा, गीता और दुर्गा हैं। शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे दुर्गा बाहर बरामदे में लेटी थी। अन्य दोनों बहनें घर के अंदर थीं। तभी गुलदार वहां पहुंचा और अचानक दुर्गा नेगी पर हमला कर उसे उठाकर ले गया। दुर्गा की चीख सुनकर गांव वाले उनके घर की ओर दौड़े। द्वारा शोर मचाने पर गुलदार दुर्गा के शव को खेत के किनारे नहर के पास छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों में इस घटना से बेहद रोष है और उन्होंने वन विभाग से इस आदमखोर गुलदार से निजात दिलाने की मांग की है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply