Thursday , June 4 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पौड़ी जिले में गुलदार का आतंक, ग्रामीण को बनाया निवाला, गांव में शोक की लहर

पौड़ी जिले में गुलदार का आतंक, ग्रामीण को बनाया निवाला, गांव में शोक की लहर

पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कमंद गांव में गुलदार ने बुजुर्ग को निवाला बना लिया। बुजुर्ग घर से करीब 200 मीटर दूर बकरियों के लिए चारा-पत्ती लेने गए थे, तभी घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, पौड़ी ब्लॉक के कमन्द गांव निवासी 62 वर्षीय मोहन चंद्र मलासी शुक्रवार यानी 15 मई की शाम करीब 6 बजे गांव के पास खेतों में गायों के लिए चारा-पत्ती लेने गए थे। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की।

क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव: तलाश के दौरान उनका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि गुलदार ने मोहन चंद्र मलासी पर उस समय हमला किया, जब वे खेतों में अकेले गए हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में पिछले कुछ समय से गुलदार की गतिविधियां लगातार बढ़ रही थीं, जिससे लोगों में पहले से ही भय का माहौल बना हुआ था।

मजदूरी कर परिवार पालते थे मोहन: मोहन चंद्र मलासी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत दोनों का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, गुलदार को पकड़ने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

वन्यजीव हमलों से ग्रामीणों में आक्रोश: वहीं, लगातार हो रहे वन्यजीव हमलों से ग्रामीणों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही गांवों में डर का माहौल बन जाता है और अब खेतों व जंगलों की ओर जाना भी जोखिम भरा हो गया है. उधर, घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …