Wednesday , April 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: घर की चौखट से चार साल की बच्ची को खींचकर ले गया गुलदार, क्षत-विक्षप्त मिला शव

उत्तराखंड: घर की चौखट से चार साल की बच्ची को खींचकर ले गया गुलदार, क्षत-विक्षप्त मिला शव

पौड़ी। उत्तराखंड पौड़ी के पोखड़ा में एक दुखद घटना हुई। यहाँ गुलदार ने घर के आंगन में खेल रही चार वर्षीय दृष्टि को अपना निवाला बना लिया। ग्राम प्रधान गडरी (कोला गाड़) रश्मि देवी ने बताया कि उनकी ग्रामसभा के भतकोट गांव निवासी हरेंद्र सिंह की चार वर्षीय बेटी दृष्टि शाम आठ बजे के घर की चौखट के पास बैठकर खाना खा रही थी। बगल में ही उसकी 10 वर्षीय बड़ी बहन और दादी भी खाना खा रहे थे। इस दौरान घात लगाए गुलदार ने दृष्टि को घर की चौखट से खींचकर ले गया। दृष्टि और परिजनों के चिल्लाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए। मासूम दृष्टि की खोजबीन की गई।

बृहस्पतिवार शाम काफी प्रयासों के बाद घर से दो किमी दूर बालिका का क्षत विक्षप्त शव मिला। सूचना पर रात में ही रेंजर पोखड़ा नक्षत्र शाह मयटीम और सतपुली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए वनकर्मियों और पुलिस के सामने जमकर हंगामा काटा। वे जिलाधिकारी और डीएफओ को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव न उठाने की मांग कर रहे थे।

शुक्रवार सुबह उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल रेखा आर्य और डीएफओ महातिम यादव मौके पर पहुंचे। घर के पास ही पोस्टमार्टम कर बालिका का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …