Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / पुणे में लॉकडाउन : सात दिनों तक मंदिर, बस सेवा और होटल बंद

पुणे में लॉकडाउन : सात दिनों तक मंदिर, बस सेवा और होटल बंद

  • कोरोना विस्फोट के चलते 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज

पुणे। आज शुक्रवार को प्रशासन ने कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़ा ऐलान किया है कि अब शहर में बार, रेस्टोरेंट और होटल 7 दिन के लिए बंद रहेंगे, सिर्फ पार्सल सेवा शुरू रहेगी। शहर के सभी धार्मिक स्थलों को आगामी 7 दिनों के लिए बंद रखा गया है। पुणे में चलने वाली बस सेवा को भी 7 दिनों तक बंद रखने का फैसला किया गया है। इस दौरान सभी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी बंद रहेंगे।
पहले से तय शादी समारोह में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं जबकि अंतिम संस्कार में 20 लोगों की अनुमति होगी। शाम 6 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू का ऐलान आगामी एक सप्ताह के लिए किया गया है। दोपहर के दौरान धारा 144 शहर में एक सप्ताह तक लागू रहेगी। सात दिन बाद हालात का जायजा लेकर आगे फैसला लिया जाएगा। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 30 अप्रैल तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि पुणे शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री और शहर के संरक्षक मंत्री अजित पवार ने आज शुक्रवार को शहर में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की थी। इस बैठक में शहर के अंदर तेजी से फैलते कोरोना के हालात पर समीक्षा की गई, जिसके बाद यह अहम फैसला लिया गया है। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र के अंदर कोरोना मरीजों के 43,183 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 249 लोगों की मौत हुई है। वहीं मुंबई शहर में भी 8646 कोरोना के मामले सामने आए हैं। जबकि 18 मरीजों की मौत हुई है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply