एलजी ने पलटा केजरीवाल का फैसला, कहा- दिल्ली में होगा सबका इलाज
team HNI
June 8, 2020
चर्चा में, राष्ट्रीय
128 Views
- दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल के नए आदेश के मुताबिक कोई भी करा सकता है दिल्ली के अस्पतालों में इलाज
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली के अस्पतालों में दिल्ली के लोगों के इलाज के केजरीवाल सरकार के आदेश पर रोक लगाने के फैसले को रद्द कर दिया है और नए आदेशों के मुताबिक कोई भी व्यक्ति दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करा सकता है।
गौरतलब है कि बीते रविवार को ही सीएम केजरीवाल ने फैसला लिया था कि दिल्ली सरकार के निजी और प्राइवेट अस्पतालों में केवल दिल्ली के ही मरीजों का इलाज होगा।रविवार दोपहर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया था, जिसमें दिल्ली से बाहर वाले लोगों को दिल्ली में इलाज करवाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
2020-06-08