Monday , May 6 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड जाने को सरकारी विमान में बैठ तो गये राज्यपाल कोश्यारी, लेकिन उतरना पड़ा!

उत्तराखंड जाने को सरकारी विमान में बैठ तो गये राज्यपाल कोश्यारी, लेकिन उतरना पड़ा!

  • उद्धव सरकार ने मुंबई से उत्तराखंड जाने के लिए राज्यपाल को सरकारी विमान देने से किया इनकार

मुंबई। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और महाराष्ट्र सरकार के बीच फिर एक बार विवाद खड़ा हो गया है। सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार ने मुंबई से उत्तराखंड जाने के लिए राज्यपाल को सरकारी विमान देने से मना कर दिया। हालांकि राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। वहीं भाजपा के नेता राज्य सरकार के इस कदम की आलोचना कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक कोश्यारी आज गुरुवार सुबह 9 बजे प्लेन से पहले देहरादून और वहां से कार से मसूरी जाने वाले थे। वहां उन्हें लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित एक समारोह में शामिल होना था। प्लेन में बैठे राज्यपाल को बताया गया कि राज्य सरकार की ओर से उड़ान भरने के लिए जरूरी अनुमति नहीं मिली है। राज्यपाल की ओर से जब कारण पूछा गया तो किसी ने उन्हें कारण नहीं बताया और इसके बाद राज्यपाल प्लेन से उतर गए। हालांकि इस बारे में राजभवन की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब यह जानकारी सामने आ रही है कि वे एक निजी विमान से उत्तराखंड के लिए उड़ान भरेंगे।
इस घटना से भाजपा नेताओं में नाराजगी : राज्य सरकार के इस कदम से भाजपा नेता नाराज हैं। सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि राज्यपाल को विमान से उतार दिया गया और आने वाले समय में लोग इन्हें (उद्धव सरकार) को सत्ता से बाहर करेंगे। सरकार के लोगों को राज्यपाल से माफी मांगनी चाहिए। सरकार बदला लेने के लिए यह सब कर रही है। मैंने ऐसी प्रतिशोधी सरकार कभी नहीं देखी। राज्यपाल एक संवैधानिक पद है, उसकी गरिमा बनाए रखनी चाहिए।
मंदिर खोलने को लेकर भी हुआ था मनमुटाव : राज्यपाल कोश्यारी और उद्धव सरकार के बीच मनमुटाव कोई नया नहीं है। इससे पहले मंदिर खोलने को लेकर राज्यपाल ने चिट्ठी लिखकर राज्य में धार्मिक स्थल खोलने पर विचार करने को कहा था। राज्यपाल ने लिखा था कि आप खुद को हिंदुत्व का समर्थक मानते हैं और मंदिर से पहले राज्य में शराब की दुकानें खोल दीं। चिट्ठी के जवाब में उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल को जवाब दिया था कि उन्हें किसी से हिंदुत्व पर सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply